मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

पुरानी रंजिश के चलते समता कॉलोनी में युवक की चाकूमार कर हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है जहां पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने मिलकर एक युवक भावेश वीरानी पर ताबड़तोड़ चाकूमार कर हत्या कर दी।

Samay Satta Samay Satta
जबलपुर, 
 7
पुरानी रंजिश के चलते समता कॉलोनी में युवक की चाकूमार कर हत्या, आरोपी फरार
पुरानी रंजिश के चलते समता कॉलोनी में युवक की चाकूमार कर हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।जहां पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने मिलकर एक युवक भावेश वीरानी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  वारदात के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक भावेश वीरानी देर रात समता कॉलोनी इलाके में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी तीन अरुण, आयुष और शिव चौधरी नाम के तीन युवक वहां पहुंचे। जहाँ पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू निकाल लिए और भावेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में भावेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और वारदात के पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके।


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.