वीडियो समय सत्ता चीफ एडिटर

Jabalpur Viral Reels : पनागर की सड़कों पर 'नंदी' की सवारी, Social Media पर viral हुआ युवक का स्टंट

Jabalpur Viral Reels : जबलपुर के पनागर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक बीच शहर की व्यस्त सड़क पर एक सांड (नंदी) की पीठ पर शान से बैठकर सवारी करता नजर आ रहा है।

Samay Satta Samay Satta
पनागर, जबलपुर, 
(अपडेटेड 16 दिन पहले - 01:11 AM IST)
 20

पनागर, समय सत्ता न्यूज । सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में जबलपुर के पनागर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

पनागर की सड़कों पर 'नंदी' की सवारी

​वायरल वीडियो में एक युवक बीच शहर की व्यस्त सड़क पर एक सांड (नंदी) की पीठ पर शान से बैठकर सवारी करता नजर आ रहा है। युवक न केवल सांड पर बैठा है, बल्कि वह बिना किसी डर के हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी कर रहा है। सड़क पर चल रहे अन्य राहगीर और वाहन चालक इस नजारे को देखकर दंग रह गए। 

स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, Social Media पर viral

स्थानीय लोगों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद से यह वीडियो "पनागर का स्वैग" और "नंदी की सवारी" जैसे कैप्शन के साथ तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें ; 


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.