मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

Katni News: रीठी की सड़कें बनी मुसीबत, जिम्मेदार बेखबर

रीठी नगर की स्टेशन रोड और जनपद मार्ग की सीसी सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

Samay Satta Samay Satta
कटनी, 
 9
Katni News: रीठी की सड़कें बनी मुसीबत, जिम्मेदार बेखबर
रीठी की सड़कें बनी मुसीबत

कटनी/रीठी: रीठी नगर की स्टेशन रोड और जनपद मार्ग की सीसी सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। तहसील, जनपद पंचायत, अस्पताल, बैंक, स्कूल और आईटीआई जैसे प्रमुख कार्यालयों तक पहुंचने वाला मार्ग वर्षों से मरम्मत का इंतजार कर रहा है।

21 साल पुरानी सड़क बदहाल

पोस्ट ऑफिस तिराहे से जनपद कार्यालय तक बनी सड़क का निर्माण वर्ष 2005-06 में हुआ था। इसके बाद आज तक सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई। बारिश में सड़क तालाब बन जाती है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

नाली नहीं, इसलिए बढ़ी समस्या

सड़क किनारे नाली निर्माण न होने से पानी सड़क पर भरता है। ग्राम पंचायत ने नाली निर्माण शुरू तो किया, लेकिन महीनों बाद भी काम अधूरा पड़ा है। गंदा पानी सड़क पर बहने से सड़क और खराब हो रही है।

स्टेशन रोड पर अतिक्रमण भारी

रीठी की व्यस्त स्टेशन रोड भी जर्जर हालत में है। ऊपर से अतिक्रमण के कारण दो चार पहिया वाहन आमने-सामने नहीं निकल पाते। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

राहगीरों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने जल्द सड़क मरम्मत और नाली निर्माण की मांग की है।


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.