मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

Jabalpur News : आने वाले ढाई सालों में जबलपुर में होंगे 3000 करोड़ के विकास कार्य

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दावा किया है कि आने वाले ढाई साल में जबलपुर को महानगर की शक्ल देने के लिए 3000 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। 

Samay Satta Samay Satta
जबलपुर, 
Jabalpur News : आने वाले ढाई सालों में जबलपुर में होंगे 3000 करोड़ के विकास कार्य
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू

जबलपुर, समय सत्ता न्यूज। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार के साथ कदमताल करने के इरादे से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दावा किया है कि आने वाले ढाई साल में जबलपुर को महानगर की शक्ल देने के लिए 3000 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। 

 1400 करोड रुपए के विकास कार्य पूरे कराए जा चुका    

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया है कि 31 मार्च 2025 की अवधि तक 1400 करोड रुपए के विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं इसके अलावा 50 लाख की लागत से करीब आधा सैकड़ा सड़कों का कायाकल्प कराया गया है। उनकी मानें तो 487 करोड़ की लागत से सिर्फ सड़क नाली पुलियों का ही काम कराया गया है जबकि 75 करोड़ की लागत से उद्यानों की सूरत सँवारी गई है।

जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दावा किया है कि 31 मार्च 2025 की अवधि तक 575 करोड़ और अब तक की मियाद में 600 करोड़ से ज्यादा की लागत से सड़क नाली पुलियों के निर्माण के अलावा उद्यानों का कायाकल्प किया गया है।

11 लाख पौधे लगाने का ऐलान

शहर की आबो हवा में सुधार लाने के लिए महापौर ने एक दिन में 11 लाख पौधे लगाने का भी ऐलान किया, इसके अलावा 11 करोड़ की लागत से शहर में सौंदर्यीकरण के काम किए जाएंगे, जिसमें चौराहों डिवाइडर, पौधे और फुहारे लगाने के अलावा शहर के प्रवेश द्वारों को नया स्वरूप दिया जाएगा।


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.