धर्म समय सत्ता चीफ एडिटर

Holi 2025 Date: होली कब हैं? [2025 Mein Holi Kab Hai] होलिका दहन का समय एवं पौराणिक कथा

Holi 2025 Date: आइये जानतें हैं साल 2025 में होली कब हैं? [ When is Holi 2025] इसके साथ ही होलिका दहन [Holika Dahan] का समय एवं होली मनाने के पीछे की पौराणिक कथा के बारे में...

Samay Satta Samay Satta
India, 
 0  37
Holi 2025 Date:  होली कब हैं? [2025 Mein Holi Kab Hai] होलिका दहन का समय एवं पौराणिक कथा
Holi 2025 Date: होली कब हैं? [2025 Mein Holi Kab Hai] होलिका दहन का समय एवं पौराणिक कथा

Holi 2025 Date: होली का त्यौहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता हैं। होली का त्यौहार (Holi Festival 2025) को मुख्य रूप से बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग- गुलाम लगाकर एक दूसरे के द्वेष / गिले- सिकवे भुलाकर प्रेम बांटते हैं। 

आइये जानतें हैं साल 2025 में होली कब हैं? (2025 Mein Holi Kab Hai) इसके साथ ही होलिका दहन का समय एवं होली मनाने के पीछे की पौराणिक कथा के बारे में...

साल 2025 में होली कब हैं? (Holi 2025 Date)

होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को बड़े धूम धाम से मनाई जाती हैं साल 2025 में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को हैं इसलिए होली 2025 में 14 मार्च,  शुक्रवार को मनाई जाएगी।

2025 में होलिका दहन का समय क्या हैं?

हिन्दू पंचांग के मुताबिक, होली का त्यौहार (Holi festival 2025) होलिका दहन के साथ ही शुरू होता हैं साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च की रात 10 बजकर 25 मिनट के बाद किया जायेगा

होली मनाने के पीछे की पौराणिक कथा

हिन्दू ग्रंथो में वर्णित पौराणिक कथाओं के मुताबिक, फाल्गुन मास की पूर्णिमा के प्रदोष काल की तिथि को हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के साथ आग में जलाने की कोशिश किया लेकिन भगवान विष्णु के कृपा से प्रह्लाद आग में नहीं जला। बल्कि प्रह्लाद की बुआ होलिका इस आग में जल कर खाक हो गई जब से ही बुराई में अच्छाई की जीत के तौर में होलिका दहन के बाद रंग ग़ुलाल खेल कर होली का त्यौहार मनाया जाता हैं।  

Disclaimer: समय सत्ता न्यूज में दी गई यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हम किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता है जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक लें।

ये भी पढ़ें :


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.