जबलपुर शिक्षा विभाग घोटाला: 2016 से फर्जी शिक्षकों के नाम निकाली जा रही थी सैलरी
जबलपुर के स्कूल शिक्षा विभाग में 2016 से फर्जीवाड़े तरीके से बाबू और अकाउंटेंट की मिली भगत से शिक्षकों की सूची में फर्जी शिक्षकों के नाम जोड़कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर जिला कलेक्टर ने जांच शुरू कर दी है ।
जबलपुर, समयसत्ता न्यूज। पनागर ब्लॉक में वर्षों से चल रहे स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां फर्जीवाड़े तरीके से बाबू और अकाउंटेंट की मिली भगत से शिक्षकों की सूची में फर्जी शिक्षकों के नाम जोड़कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- Guna accident News: बस की टक्कर से महिला की मौत, FIR न ...
- Jabalpur News: कृष्णा कालोनी के रहवासियों के आरोपों को ...
- स्वयं सिद्धम् संस्कारधानी ग्रुप किया गरबा का आयोजन
- चौराई मंडी मक्का भाव (13 दिसंबर 2025) | Today Chaurai Mandi Makka Bhav | आज का च...
- बैतूल मंडी भाव, 14 दिसंबर 2025 | Betul Mandi Bhav | आज का बैतूल मंडी भाव
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
साल 2016 से चल रहा इतना बड़ा घोटाला का खुलासा तब हुआ जब भोपाल शिक्षा विभाग कार्यालय ने डेटा एनालिसिस के दौरान असामान्य भुगतान की जांच शुरू की। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जिला कोषालय की भूमिका पर सवाल खड़े किया हैं।
हालांकि शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट विजय कुमार भलावी को पद से हटा दिया है। साथ ही, घोटाले से जुड़े सभी संदिग्ध खातों को सीज कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर जिला कलेक्टर ने जांच के लिए एक विशेष टीम गठन कर पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है ।
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल