मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

Jabalpur News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीडिता को पुलिस ने देवरी से किया बरामद

Jabalpur News: जबलपुर के पनागर थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Samay Satta Samay Satta
जबलपुर, 
 22
Jabalpur News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीडिता को पुलिस ने देवरी से किया बरामद
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीडिता को पुलिस ने देवरी से किया बरामद

Jabalpur News | जबलपुर के पनागर थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़िता को भी 18 दिन बाद बरामद किया, जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 8 मार्च को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पनागर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस संबंध में धारा 363 अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की और गुरुवार रात 3 बजे पीड़िता को देवरी से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयानों में खुलासा हुआ कि आरोपी पूरण श्रीवास्तव ने नाबालिग को  बहला-फुसलाकर अगवा किया था। इसके साथ ही पीडिता के साथ उसने लगातार दुष्कर्म किया। 

पीड़ित के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पूरण श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है वही आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है 

वीडियो 


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.