मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

Jabalpur Petrol Pump Video: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

Jabalpur Petrol Pump Video; जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप में शनिवार रात उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ युवकों को सिगरेट पीने से रोकना पर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया।

Samay Satta Samay Satta
जबलपुर, 
 23
Jabalpur Petrol Pump Video: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 
Jabalpur Petrol Pump Video: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

Jabalpur Petrol Pump Video; जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप में शनिवार रात उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ युवकों को सिगरेट पीने से रोकना पर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने रिलायबल पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में तोड़फोड़ की और साथ ही कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट

जानकारी के मुताबिक,  5 से 6 युवक एक कार और दो मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने पेट्रोल डलवाने के बाद पंप परिसर में ही सिगरेट जला कर पीने लगे। इसी बात को लेकर जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को रोका तो उन्होंने बेकाबू होकर पेट्रोल पंप (Petrol Pump) कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

अचानक हुए इस उत्पात से पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जहां पेट्रोल पंप कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

आरोपियों ने पेट्रोल पंप में लूटपाट की भी लूटपाट 

कर्मचारियों ने बताया कि, उत्पाती युवक यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने पेट्रोल पंप के अंदर घुसकर लूटपाट करने की भी कोशिश और पैसे छीनने का प्रयास किया, हालांकि वे लूट करने में सफल नहीं हो सके। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर गौर चौकी में जाकर मामला दर्ज कराया है। वही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है 

यह भी पढ़ें: 


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.