जबलपुर में धनतेरस की रात गाजी नगर में भीषण आग, 30-35 झोपड़ियां जलकर हुई राख
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में धनतेरस के दिन भीषण आग लग गई। करीब 30 से 35 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। CSP अखिलेश गौर मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में धनतेरस के रात भीषण आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप लिया और एक के बाद एक करीब 30 से 35 झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले ली। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान झोपड़ियां से निकालने तक का मौका नहीं मिला। चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार के बीच लोग अपने परिवार और बचे हुए सामान को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते नजर आए।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
महिला का आरोप; जलती सिगरेट फेंकने से लगी आग की आशंका!
घटना के बाद एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इलाके में कुछ लोग बैठकर शराब पीते हैं और इसके बाद जलती हुई सिगरेट वहीं फेंक देते हैं। महिला ने आशंका जताई कि इसी लापरवाही के चलते आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
CSP अखिलेश गौर मौके पर पहुंचे, 30 से 35 झोपड़ियां प्रभावित!
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि करीब 30 से 35 झोपड़ियां आग की चपेट में आई हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग बुझने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा सकेगा।
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल