मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

अड़ीबाजी करने वाला युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार

अड़ीबाजी करते हुए रंगदारी वसूलने के आरोप में जबलपुर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को गिरफ्तार किया है। 

Samay Satta Samay Satta
जबलपुर, 
अड़ीबाजी करने वाला युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार
युवा मोर्चा नेता- मानव घनघोरिया

जबलपुर, समय सत्ता न्यूज। अड़ीबाजी करते हुए रंगदारी वसूलने के आरोप में जबलपुर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को गिरफ्तार किया है। 

मानव घनघोरिया पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीनदयाल चौक के पास एक।युवक को धमकी दी थी और चाकू बाजी कर उसे घायल कर दिया था। वारदात के बाद से ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया फरार चल रहा था लेकिन पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि वह जीएस कॉलेज में परीक्षा देने आया हुआ है तो पुलिस की टीम ने कॉलेज पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोप है कि 17 जुलाई के दिन मानव घनघोरिया ने सरेराह गौरव वाजपेई नाम के युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर हमला बोल दिया था। आरोपी मानव अपने साथियों के साथ मिलकर 20 हज़ार रुपयों की डिमांड कर रहा था और न देने की सूरत में उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।

 यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मानव और उसका साथी निखिल सेन फरार चल रहे थे लेकिन मानव घनघोरिया की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस एक अन्य आरोपी निखिल सेन की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें ; 


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.