Guna Breaking News: नगर पालिका गुना द्वारा 825 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त
नगर पालिका परिषद की प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, सेनेट्री इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव एवं स्टाफ द्वारा 850 किलो अमानत पॉलिथीन जप्त की तथा विक्रेता के विरुद्ध 11000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गुना, समय सत्ता न्यूज । नगर पालिका परिषद की प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, सेनेट्री इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव एवं स्टाफ द्वारा 850 किलो अमानत पॉलिथीन जप्त की तथा विक्रेता के विरुद्ध 11000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- एमएलबी में 12वीं कक्षा की छात्राओं को दी भावपूर्ण विदाई
- Guna News Today: घर से गुम 8 साल के बच्चे को पुलिस ने प...
- लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक कटी
- वसूली शिविर आज वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के बीच वसूली शिविर का आयोजन
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुना द्वारा किया जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
निरीक्षण के दौरान नानाखेड़ी क्षेत्र में अमानत पॉलिथीन पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार एवं सेनेट्री इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव द्वारा जांच की गई जांच सही पाए जाने पर उन्होंने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री को सूचना दी।
सीएमओ खत्री ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर 850 किलो अमानत पॉलिथीन जप्त की तथा विक्रेता पर 11000 रुपये का जुर्माना किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने शहर के सभी विक्रेता एवं क्रेताओं से अमानत पॉलिथीन क्रय - विक्रय न करने की अपील की है, इससे पर्यावरण को हानि होती है।
उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप सभी बायोडिग्रेडेबल थैलों का उपयोग करें जो पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाती एवं इससे जानवरों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता। (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल