शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान की हुई शुरूआत
शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालयों में नए सत्र के प्रारंभ के लिए कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय ने कॉलेज चलो अभियान की शुरुआत की।
गुना, समय सत्ता न्यूज । शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालयों में नए सत्र के प्रारंभ के लिए कॉलेज चलो अभियान की शुरुआत की गई।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न हुई
- Guna News: उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू कराने सौंपा ...
- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल के महत्व से कराया अवगत
- सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनसुनवाई के दौरान 174 प्राप्त आवेदनों के निराकरण के दिय...
- इंदौर के व्यापारी ने की गुना के व्यापारी ने की 16 लाख की धोखाधड़ी, कैंट थाने पुल...
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
जिसके अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय (Government Kasturba Girls College) में प्राचार्य डॉ.विनीता जैन के निर्देशन में डॉ.पूनम पारीक ने शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना एवं शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारकी मऊ में छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान की जानकारी प्रदान की।
छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम एवं प्रावधानों के विषय में बताया गया। इसके अलावा छात्राओं को कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रम एवं मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं एवं योजनाओं जैसे गांव की बेटी, प्रतिभा किरण, मुफ्त स्टेशनरी,पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, आवास सहायता योजना, आदि के विषय में विस्तार से बताया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज का विजिट करे। (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल