Jabalpur Breaking News :राजस्व विभाग के नए सेटअप से भड़के तहसीलदार, खड़ी कर दी गाड़ियां
न्यायिक और गैर न्यायिक श्रेणी में बांटने पर अधिकारियों का भड़का गुस्सा,खड़ी कर दी गाड़ियां, नहीं किया डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग
जबलपुर, समय सत्ता न्यूज। राजस्व विभाग के नए सेटअप ने तहसीलदारों और उनके समकक्ष के प्रशासनिक अधिकारियों के गुस्से को भड़का दिया है। तहसीलदारों ने विरोध स्वरूप अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी और डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग न करते हुए खुद को कामकाज से दूर रखा।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड जारी किया 10...
- Guna News Today: सिंधिया से मिले गुना जिले के दिव्यांग
- MP Weather News: मध्यप्रदेश के मौसम में फिर बदलाव, 2-3...
- पार्टी आगामी कार्यक्रमों को लेकर फतेहगढ़ मंडल की बैठक संपन्न
- जबलपुर के पॉश इलाके के रेस्टोरेंट में बदमाशों का तांडव, पुलिस ने निकाला जुलूस
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
राजस्व विभाग के नए सेटअप का जताया विरोध
प्रदेश के कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर जबलपुर जिले में भी तहसीलदारों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विरोध स्वरूप काम नहीं किया और राजस्व विभाग के नए सेटअप का विरोध जताया।
भर्ती के समय श्रेणी का नहीं था कोई जिक्र
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शासन ने न्यायिक और गैर न्यायिक दो श्रेणियां बनाई है जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। गैर न्यायिक अधिकारियों के पास संसाधनों की कमी है जबकि भर्ती के समय इस तरह की श्रेणी का कोई जिक्र नहीं किया गया था।
अधिकारियों ने की कलेक्टर से चर्चा
प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर से चर्चा की और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक खुद को कामकाज से दूर रखने के फैसले से उन्हें अवगत कराया। जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मांग शासन स्तर की है लिहाजा इस पर निर्णय भी वहीं से ही होगा।
ये भी पढ़ें : Nursery School Fees: अब नर्सरी स्कूल के लिए भी लेना होगी EMI, इस स्कूल की नर्सरी फीस देख उड़ जाएंगे होश
समय सत्ता न्यूज पर हर दिन की खबरों के लिए हमे गूगल न्यूज में फॉलो करे
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल