गुना में जेल बंदियों को रोजगारोन्मुखी पुनर्वास हेतु दिया गया प्रशिक्षण
गुना में जेल बंदियों के रोजगारोन्मुखी पुनर्वास हेतु उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा 70 बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अंतर्गत बंदियों को जेल से रिहा होने के बाद सब्जी, मसाला, पुष्प, फल, औषधि की खेती हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।
गुना, समय सत्ता न्यूज। जिला जेल गुना में बंदियों के रोजगारोन्मुखी पुनर्वास हेतु उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा 70 बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अंतर्गत बंदियों को जेल से रिहा होने के बाद सब्जी, मसाला, पुष्प, फल, औषधि की खेती हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- गुना: कैंट थाना क्षेत्र में बढ़ती वारदातों पर चिंता,वार...
- ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे 131 पशु पकड़े, चा...
- Jabalpur News: नाबालिका लड़की से छेड़छाड़ पड़ा महंगा, पुलिस...
- अवैध बसों और वाहनों पर आरटीओ की कार्यवाही ,13 वाहनों से 43 हजार रूपये समन शुल्क...
- सर्वाधिक समूह बीमा के लिए संचार मंत्री ने दी गुना डाक संभाग को बधाई
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
उप संचालक उद्यान श्री जी.एस. रघुवंशी ने बताया कि आज इस दौरान उद्यानिकी फसलों से होने वाली आय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यानिकी फसलों की खेती एवं खाद्य प्रसंस्करण हेतु विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पौधौ की कटाई-छटाई, फलों के पौधों का रोपण एवं देखरेख करना भी सिखाया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री जी.एस. रघुवंशी, उप अधीक्षक जेल श्री जे. एस. बाथम एवं अन्य जेल अमला उपस्थित रहा । (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल