राम मंदिर में स्थापित हुई सोने की अनोखी रामायण भक्त कर सकेंगे दर्शन
अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन कर सकेंगे। सोने की इस अनोखी रामायण को राम मंदिर के गर्भ गृह में पूरी विधि विधान पूर्वक स्थापित कर दिया गया है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ है वही एक बार फिर से राम मंदिर चर्चा के केंद्र बनी हुई है क्योंकि अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन कर सकेंगे। सोने की इस अनोखी रामायण को राम मंदिर के गर्भ गृह में पूरी विधि विधान पूर्वक स्थापित कर दिया गया है।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- Pitru Paksha 2024 start Date: इस तारीख से होगा पितृ पक्...
- Holi 2025 Date : साल 2025 में होली कब है? होलिका दहन क...
- Diwali 2024 Date: साल 2024 में दिवाली कब है? लक्ष्मी पू...
- चुनाव के पूर्व प्रत्याशी को ईडी का समन देना अनुचित है- केरल हाई कोर्ट
- सीएम डॉ मोहन यादव का ऐलान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना नहीं होगी बंद
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
सोने की इस अनोखी रामायण को मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस को राम मंदिर में इस सोने की रामायण की स्थापना की गई इस दौरान रामायण को भेंट करने वाले पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण एवं उनकी पत्नी सरस्वती भी मौजूद रही।
सोने की रामायण में क्या है खास
इस सोने की रामायण को चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स ने निर्माण किया है। जिसका प्रत्येक पृष्ठ तांबे से बना हुआ है जो कि 14*12 इंच आकार में बनी है। इस रामायण में राम चरित मानस के श्लोक अंकित किये गए हैं। जिसमें 10,902 छंदों वाले महाकाव्य के प्रत्येक पृष्ठ पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इसमें गोल्डन प्रतिकृति में लगभग 480-500 पृष्ठ बने हैं जो कि पूरे 151 किलोग्राम तांबे और 3-4 किलोग्राम सोने से बनी है। इस रामायण का प्रत्येक पृष्ठ तीन किलोग्राम तांबे का है। वही इसके वजन की बात करें तो रामायण का टोटल वजन 1.5 क्विंटल से अधिक का है।
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल