अक्षय तृतीया पर होगा मैथिल ओझा समाज गुना का निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुना की मैथिल ओझा समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस वर्ष का सम्मेलन अक्षय तृतीया तिथि 30 अप्रैल 2025 को होना निश्चित हुआ है ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुना की मैथिल ओझा समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस वर्ष का सम्मेलन अक्षय तृतीया तिथि 30 अप्रैल 2025 को होना निश्चित हुआ है ।
आप के लिए चुनी गई खबरें
यह कुछ और खबर भी हमने आपके लिए चुनी है आप इन्हे भी पढ़ें
- दिव्यांग लक्ष्मण सिंह के समर्थन में हनुमान चौराहे पर पर...
- स्कूटी की डिग्गी से रूपये चोरी की सनसनीखेज वारदात का ...
- Jabalpur News : मामा-भांजे ने अपहरण कर बघराजी के जंगल म...
- संदिग्ध हालात में मां-बेटे की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
- शराब से भरा ट्रक पलटा, बोतलें लूट ले गए ग्रामीण
- सुझाव: निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहायता करें क्लिक
ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति संगठन द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है संगठन के पदाधिकारीयों ने पाएगा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण पूजन कर सम्मेलन की तैयारियों प्रारंभ कर दी है
ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति ने इस वर्ष सम्मेलन के संयोजक के रूप में श्री भूरेलाल ओझा हिनोतिया वालो को नियुक्त किया है वहीं सहसंयोजक के रूप में श्री ओमप्रकाश ओझा कोषाध्यक्ष श्री नन्नू लाल ओझा सह कोषाध्यक्ष श्री विजय ओझा को नियुक्त किया है।
जिसमें सम्मेलन अध्यक्ष, बनवारी लाल ओझा को नियुक्त किया गया उपाध्यक्ष श्री चंद्र मोहन जी ओझा एवं कल्याण जी ओझा को बनाया गया । सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और गुना में ओझा समाज के युवाओं में एकता स्थापित करने के लिए हाल ही में संगठन द्वारा गुना जिले का नवीन युवा मंडल अध्यक्ष श्री सोनू ओझा बरोदिया को चुना गया है।
वहीं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिस्ता ओझा को चुना गया । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण ओझा द्वारा बताया गया है कि यह सम्मेलन हर बार की तरह निशुल्क रखा गया है जिसमें वर वधु के परिवार से पंजीयन के समय कोई राशि नहीं ली जाएगी
संयोजक श्री भूरेलाल ओझा द्वारा समस्त मैथिल ओझा समाज से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में इस विवाह यज्ञ में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपने बच्चों के विवाह कराये और विवाह में होने वाले फिजूल खर्चों से बचें।
वही समाज जनों से हृदय के साथ तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है जिससे समाज के इस पुनीत कार्य में सहयोग मिल सके और समाज के द्वारा समाज के बच्चों का निःशुल्क विवाह सम्मेलन सफल हो सके ।
पंजीयक स्थल होटल ग्रीन के पास साईं प्लेज गली गुना कार्यालय में आकर पंजीयन कराए मो 9826222185, दूसरा स्थान बी जी रोड गणेश टॉकीज के पास ए टू जेड हार्डवेयर गुना मो,9131497591 तीसरा स्थान नाना खेड़ी शिवम् वेल्डिंग गुना मो, 9893307003 (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)
Samay Satta Subscriber
This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.
अस्वीकरण!
खाते की भूमिका
यह लेख एडमिन द्वारा पोस्ट किया गया है, इस ब्लॉग में सामग्री पूरी तरह से विश्वसनीय है। प्रोफ़ाइल